1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: श्रीरामपुर सीट पर पिछले तीन बार से TMC दर्ज कर रही जीत, 2021 में BJP बनी दूसरे नंबर की पार्टी

पश्चिम बंगाल चुनाव: श्रीरामपुर सीट पर पिछले तीन बार से TMC दर्ज कर रही जीत, 2021 में BJP बनी दूसरे नंबर की पार्टी

 Published : Mar 09, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 11:59 pm IST

पश्चिम बंगाल की श्रीरामपुर विधानसभा सीट से पिछले तीन बार से टीएमसी उम्मीदवार की जीत हो रही है। इस उम्मीदवार का नाम सुदीप्तो रॉय है। पिछली बार इन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को हराया था।

श्रीरामपुर विधानसभा सीट- India TV Hindi
श्रीरामपुर विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित श्रीरामपुर विधानसभा सीट जनरल कैटेगरी वाली प्रमुख सीट है। यह श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ये सीट औद्योगिक इलाका है। यह क्षेत्र औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां जूट मिलें, छोटे-मध्यम उद्योग और शहरी मध्यम वर्ग प्रमुख हैं। श्रीरामपुर ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है और यहां विविध समुदाय रहते हैं।

इस सीट पर मुस्लिम मतदाता महत्वपूर्ण

इस सीट की जातीय स्थिति पर नजर डालें तो SC (अनुसूचित जाति) लगभग 20-22% है। इसमें बागड़ी समुदाय प्रमुख, जो SC में आते हैं और प्रभावशाली भी हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता महत्त्वपूर्ण हैं। ये करीब 18-20% के करीब हैं। अन्य ओबीसी समुदाय जैसे यादव, महिष्या, तांती, राजबंशी आदि मध्यम उपस्थिति में हैं। सामान्य श्रेणी में ब्राह्मण और अन्य हिंदू समुदाय भी हैं। 

ये मुद्दे रहते हैं हावी

यह सीट मिली-जुली राजनीतिक तस्वीर पेश करती है। जहां TMC विधानसभा में मजबूत रहती है। लोकसभा के चुनाव में BJP से कड़ी चुनौती मिलती है। इस सीट पर विकास, रोजगार और औद्योगिक मुद्दे मुख्य रहते हैं।

2021 में बीजेपी रही दूसरे नंबर पर 

2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार डॉक्टर सुदीप्तो रॉय ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 93,021 (करीब 49.46%) वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कबीर शंकर बोस रहे थे। बीजेपी के उम्मीदवार को 69,588 वोट (करीब 37%) मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस से अलोक रंजन बनर्जी रहे थे। कांग्रेस के उम्मीदवार को करीब 19,401 वोट मिले थे।

टीएमसी उम्मीदवार ने कांग्रेस को हराया

2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के डॉक्टर सुदीप्तो रॉय ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी के उम्मीदवार को 74,995 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार यहां से दूसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार सुभांकर सरकार को 65088 वोट मिले थे। बीजेपी तीसरे नंबर पर रही थी।

तीसरे नंबर पर रही बीजेपी

2011 के विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी उम्मीदवार की जीत हुई थी। सुदीप्तो रॉय को 97540 वोट मिले थे। टीएमसी उम्मीदवार ने सीपीआईएम के उम्मीदवार को हराया था। सीपीआईएम के उम्मीदवार प्रथा सार्थी राज को 45849 वोट मिले थे। बीजेपी तीसरे नंबर पर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।