पश्चिम बंगाल में नतीजे बिल्कुल साफ हो चुके हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस एक सीट पर ही सिमट गई। आपको बता दें कि 2019 में हुए चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी और भाजपा को 18 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस की बात करें तो उन्हें सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी।