1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो नावों के पलटने से पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो नावों के पलटने से पांच लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2020 07:34 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 07:39 am IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सोमवार को दो नौकाएं पटलने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Boat capasize- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो नाव पलटने से पांच लोगों की मौत  Image Source : PTI

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल):पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सोमवार को दो नौकाएं पटलने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बेलदांगा के निवासी पांचों लोगों के शव पानी से बाहर निकाल लिये गए हैं। 

उन्होंने कहा कि घटना शाम करीब सवा पांच बजे घटी। दो नौकाओं में लगभग 10-10 लोग दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, ''गोताखोर तलाश कर रहे हैं कि कोई और तो नहीं डूबा। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी मिलकर काम कर रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'' 

इनपुट- एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।