1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. क्या कुणाल घोष टीएमसी छोड़ेंगे? पीएम मोदी के बंगाल दौरे से पहले बड़ी हलचल

क्या कुणाल घोष टीएमसी छोड़ेंगे? पीएम मोदी के बंगाल दौरे से पहले बड़ी हलचल

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 01, 2024 11:35 am IST,  Updated : Mar 01, 2024 12:03 pm IST

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायोडाटा में टीएमसी नाम हटा दिया है। उसकी जगह सोशल वर्कर लिखा है। उनके इस कदम से आशंकाओं के बादल गहरा गए हैं।

कुणाल घोष, टीएमसी,...- India TV Hindi
कुणाल घोष, टीएमसी, प्रवक्ता Image Source : FILE

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के दौरे से पहले वहां बड़ी सियासी हलचल नजर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता और पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के बायो से टीएमसी नाम हटा दिया है। उन्होंने टीएमसी की जगह सोशल वर्कर लिखा है। 

बता दें कि कुणाल घोष अभिषेक बनर्जी के बेहद ख़ास माने जाते हैं। संदेशखाली के मुद्दे पर वो लगातार अभिषेक बनर्जी के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से उनकी ज्यादा नहीं बनती है। हालांकि कुणाल घोष ने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।

Kunal Ghosh, TMC
Image Source : SOCIAL MEDIAकुणाल घोष एक्स हैंडल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुणाल घोष पार्टी में ख़ुद की अनदेखी से काफी परेशान थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन टीएमसी से उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक जो लिस्ट फाइनल हुई है उसमें उनका नाम नहीं है। राज्यसभा के लिए पार्टी की ओर से उनका नाम नहीं आया था। साथ ही उन्हें अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी से भी वो रिस्पांस नहीं मिल रहा जिसकी अपेक्षा थी लिहाजा कुणाल घोष दबाव की राजनीति अपना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।