1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: होटल पर आतंकवादी हमला, 11 की मौत

सोमालिया: होटल पर आतंकवादी हमला, 11 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2016 09:18 am IST,  Updated : Jun 26, 2016 09:18 am IST

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के होटल में शनिवार दोपहर को दोहरे कार बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

somalia- India TV Hindi
somalia

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के होटल में शनिवार दोपहर को दोहरे कार बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी मोहम्मद नोर ने बताया कि मृतकों में अधिकतर नागरिक हैं, जो विस्फोटों के समय नासा-हाब्लोद होटल में थे।

नोर ने कहा, "पहला विस्फोट होटल के प्रवेश द्वार पर हुआ, जिसके बाद बंदूकधारी होटल में घुस गए। दूसरा विस्फोट इसके तुरंत बाद हुआ।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां इस स्थिति से निपट रही हैं। आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि नासा-हाब्लोद होटल मोगादिशू के मध्य में स्थित है और यहां अक्सर नेताओं का आना-जाना लगा रहता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश