1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया में आत्मघाती हमले में 15 की मौत

सोमालिया में आत्मघाती हमले में 15 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 27, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Jul 27, 2015 03:40 pm IST

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चीनी नागरिक भी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी

सोमालिया में आत्मघाती...- India TV Hindi
सोमालिया में आत्मघाती हमले में 15 की मौत

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चीनी नागरिक भी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला मोहम्मद के हवाले से बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने होटल के गेट पर पहुंचकर अपनी कार में विस्फोट कर दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।

सोमालिया स्थित आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकवादी संगठन ने कहा है कि यह हमला देश के दक्षिणी दिनसूर और बरधरे क्षेत्रों में अफ्रीकी संघ और सोमाली सैन्यबलों द्वारा हाल ही में चलाए गए अभियान के प्रतिशोध स्वरूप किया गया है।

यह हमला रविवार को हुआ। इसके एक दिन पहले मोगादिशू में एक सोमाली सांसद की हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश