1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों का समुद्री डाकुओं ने किया अपहरण

नाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों का समुद्री डाकुओं ने किया अपहरण

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2019 11:27 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 11:49 pm IST

नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया।

ARX Maritime Pic- India TV Hindi
ARX Maritime Pic Image Source : ARX MARITIME TWITTER

नयी दिल्ली: नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया।

जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं। तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश