1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जमैका में 18 स्कूल होंगे बंद

जमैका में 18 स्कूल होंगे बंद

 Written By: IANS
 Published : Jul 23, 2015 04:34 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 04:39 pm IST

सेन जुआन: जमैका का शिक्षा मंत्रालय लागत में कटौती के मद्देनजर 2015-16 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले 18 स्कूलों को बंद कर रहा है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि

जमैका की पर्यवेक्षक संस्था ने शिक्षा मंत्री रोनाल्ड थ्वैट्स के इस सप्ताह संसद में दिए गए बयान के हवाले से बुधवार को अपनी रपट में कहा कि प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों पर किया जाने वाला औसत प्रति व्यक्ति खर्च 750 डॉलर के लगभग है और कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों के संचालन में दोगुना लागत आ रही है।

थ्वैट्स ने कहा कि उम्मीद है, इस कदम से 1,96,200 डॉलर की बचत होगी। विद्यार्थियों को सामुदायिक सहयोग से दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश