1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. माली होटल हमले के 2 संदिग्धों की पहचान हुई

माली होटल हमले के 2 संदिग्धों की पहचान हुई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2015 08:20 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 08:21 pm IST

बामको: अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में एक होटल में हुए हमले के संबंध में गिरफ्तार दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश की खुफिया एजेंसी की

माली होटल हमले के 2...- India TV Hindi
माली होटल हमले के 2 संदिग्धों की पहचान हुई

बामको: अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में एक होटल में हुए हमले के संबंध में गिरफ्तार दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश की खुफिया एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को कहा गया है कि दोनों संदिग्धों के नाम सीदौ दीपकिल और एडमा मैगा है। दोनों को पिछले शुक्रवार को बामको के एक उपनगर में गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्होंने कहा, "दोनों से पूछताछ में हमले के मकसद के बारे में पता चल पाएगा। हमले में 29 लोगों की मौत हो गई थी।" गौरतलब है कि बंदूकधारियों ने पिछले शुक्रवार बामको के रैडिसन होटल पर हमला किया था। इस्लामी समूह अल-मुराबितौन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन प्रशासन अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है।

उधर, इराक के अनबर प्रांत में हुए दो अलग-अलग हमलों में शुक्रवार को कम से कम 23 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पहला हमला बगदाद के पश्चिमोत्तर कोई 200 किलोमीटर दूर जुब्बा इलाके में हुआ, जहां एक आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से लदे सेना के एक ट्रक को एक सैन्य ठिकाने घुसा कर उड़ा दिया। इस घटना में 17 सैनिक मारे गए। अधिकारी ने कहा कि दूसरी घटना में एक विदेशी विमान ने आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के स्वामित्व वाले एक कारखाने को निशाना बनाया, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।