1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 20 की मौत

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 20 की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2017 09:42 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 09:42 am IST

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

Indonesia flood- India TV Hindi
Indonesia flood

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हिंद महासागर से उठे तूफान की वजह से प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नगुरोहो के मुताबिक, अपना घर-बार छोड़कर जा चुके लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 2,050 हो गई। इससे एक दिन पहले पूर्वी जावा के पकिटन जिले में प्राकृतिक आपदाओं से 1,709 घर नष्ट हो गए थे।

उन्होंने कहा, "पीड़ितों की तलाश जारी है। बचाव कार्य भी जारी हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश