1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बगदाद: अस्पताल में आग, 24 नवजात शिशुओं की मौत

बगदाद: अस्पताल में आग, 24 नवजात शिशुओं की मौत

 Written By: IANS
 Published : Aug 11, 2016 07:57 am IST,  Updated : Aug 11, 2016 07:57 am IST

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से कम से कम 24 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। सरकारी टेलीविजन रुदाव की एक रपट के मुताबिक अधिकारियों ने यह

Fire in baghdad hospital kills 24 newborn babies- India TV Hindi
Fire in baghdad hospital kills 24 newborn babies

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से कम से कम 24 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। सरकारी टेलीविजन रुदाव की एक रपट के मुताबिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "बगदाद के यारमौक अस्पताल के प्रसूति विभाग में आग लगने के बाद एक ऑक्सीजन कैप्सूल में विस्फोट हो गया, परिणाम स्वरूप बच्चों की जलकर मौत हो गई।"

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए कम से कम 11 शिशु अविकसित थे।

अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम सात अन्य बच्चों तथा 29 महिलाओं को बचा लिया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

क्रोधित परिजन बुधवार को अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने दुर्घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग संभवत: बिजली के संपर्क में आने से लगी।

जलने और धुएं के कारण घायल 19 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

यारमौक अस्पताल दक्षिण-पश्चिम बगदाद में स्थित है और शहर का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश