1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यमन में बम विस्फोट, हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत

यमन में बम विस्फोट, हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2017 07:02 am IST,  Updated : Jan 03, 2017 07:02 am IST

अदन: यमन में दो दिनों के दौरान बमबारी और हवाई हमलों में एक परिवार के पांच सदस्यों सहित 11 नागरिक और 14 हूती विद्रोही मारे गये। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार समर्थक

Yemen- India TV Hindi
Yemen

अदन: यमन में दो दिनों के दौरान बमबारी और हवाई हमलों में एक परिवार के पांच सदस्यों सहित 11 नागरिक और 14 हूती विद्रोही मारे गये। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार समर्थक सउदी नीत गठबंधन ने आज दलेह प्रांत के मरीस में तीन वाहनों के एक काफिले पर हमला किया जिसमें पांच शिया विद्रोही मारे गये। 

अधिकारी ने बताया कि एक वाहन में हथियार ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हमले में तीन अन्य विद्रोही घायल हो गये। एक अन्य सैन्य अधिकारी ने बताया कि मरीब प्रांत के अल-मखदारा में दो वाहनों पर किए गए इसी तरह के हमले में छह अन्य विद्रोही मारे गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश