1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सऊदी अरब: अस्पताल में आग लगने से 25 मरे, 107 से ज्यादा घायल

सऊदी अरब: अस्पताल में आग लगने से 25 मरे, 107 से ज्यादा घायल

 Written By: IANS
 Published : Dec 24, 2015 03:51 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 03:51 pm IST

रियाद: सऊदी अरब के जाजान शहर में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और अन्य 107 से ज्यादा लोग घायल हो गए। समाचार नेटवर्क 'अल जजीरा' की रिपोर्ट

fire in hospital- India TV Hindi
fire in hospital

रियाद: सऊदी अरब के जाजान शहर में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और अन्य 107 से ज्यादा लोग घायल हो गए। समाचार नेटवर्क 'अल जजीरा' की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के नागरिक रक्षा निदेशालय की ओर से कहा गया कि आग जाजान जनरल अस्पताल की पहली मंजिल पर बुधवार देर रात 2.30 बजे लगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित इंटेंसिव केयर युनिट (आईसीयू) व प्रसूति विभाग में लगी।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। अन्य घायलों को नजदीकी निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश