1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पश्चिमी अफ्रीका के तट पर नौका पलटने से 27 लोगों की मौत

पश्चिमी अफ्रीका के तट पर नौका पलटने से 27 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2020 07:08 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 07:08 pm IST

पश्चिमी अफ्रीका में मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा के बीच तट पर एक नौका के पटलने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। 

27 dead after migrant boat capsizes off West African coast - India TV Hindi
27 dead after migrant boat capsizes off West African coast  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

डकार (सेनेगल)। पश्चिमी अफ्रीका में मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा के बीच तट पर एक नौका के पटलने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को हुई इस दुर्घटना में 40 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन की मॉरिटानिया मिशन की प्रमुख लॉरा लुंगारोट्टी ने कहा, ''कोविड-19 के दौरान आवाजाही पर रोक के बावजूद प्रवासी जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं।'' संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि यह नौका कुछ दिन पहले पश्चिमी सहारा के डाखला से रवाना हुई थी और स्पेन के केनेरी द्वीपसमूह की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान इसके इंजन में गड़बड़ी हुई और इसमें सवार यात्री समुद्र में फंस गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश