1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया के घोउटा में हवाई हमले में कम से कम 30 नागरिकों की मौत

सीरिया के घोउटा में हवाई हमले में कम से कम 30 नागरिकों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2018 08:54 am IST,  Updated : Apr 08, 2018 08:54 am IST

सीरिया में विद्रोहियों का गढ़ समझे जाने वाले पूर्वी घोउटा में आज हुए हवाई हमले में कम से कम 30 नागिरकों की मौत हो गयी। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार आबजर्वेट्री ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

30 people killed in syria air strike- India TV Hindi
30 people killed in syria air strike

बेरूत: सीरिया में विद्रोहियों का गढ़ समझे जाने वाले पूर्वी घोउटा में आज हुए हवाई हमले में कम से कम 30 नागिरकों की मौत हो गयी। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार आबजर्वेट्री ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। उसने बताया कि मरने वालों में आठ बच्चे भी शामिल हैं। (जर्मनी: भीड़ में घुसी वैन ने कई लोगों को कुचला, ड्राइवर ने गोली मारकर खुदकुशी की )

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीरिया के उत्तरपश्चिमी प्रांत इदलिब में एक स्कूल के निकट हुए हवाई हमले में कम से कम 16 बच्चे मारे गए थे। ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया, “ 16 बच्चों समेत 20 नागरिकों की मौत इदलिब प्रांत के कफ्र बातिख में हुए हवाई हमले में हुई’।

ब्रिटेन की इस निगरानी संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि जिहादी समूह हयात तहरीर अल- शाम के चौकी के निकट यह हवाई हमला हुआ। इस जिहादी समूह में अलकायदा से संबद्ध एक पूर्व संगठन के पूर्व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश