Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया द्वारा पूर्वी घोटा पर हमले से 44 नागरिकों की मौत

सीरिया द्वारा पूर्वी घोटा पर हमले से 44 नागरिकों की मौत

Edited by: India TV News Desk Published : Feb 20, 2018 11:40 am IST, Updated : Feb 20, 2018 11:40 am IST

सीरियाई शासन द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घोटा पर बमबारी में आज कम से कम 44 आम नागरिकों की मौत हो गई। अब सरकारी बल जमीनी कार्रवाई की तैयारी में नजर आ रहे हैं।

44 dead in Syria attack on Eastern Ghats- India TV Hindi
44 dead in Syria attack on Eastern Ghats

हम्मुरियेह: सीरियाई शासन द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घोटा पर बमबारी में आज कम से कम 44 आम नागरिकों की मौत हो गई। अब सरकारी बल जमीनी कार्रवाई की तैयारी में नजर आ रहे हैं। (ट्रम्प के दामाद कश्नर के विदेशों में कारोबारी संबंधों की जांच जारी )

ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ ने कहा कि हवाई हमलों में पूर्वी घोटा के हम्मुरियेह कस्बे में 20 लोगों की मौत हुई। साकबा में बमबारी में नौ लोगों की मौत हो गई।

अन्य क्षेत्रों में बमबारी में बाकी के लोग मारे गए। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं। संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘सरकारी बल जमीनी हमले का रास्ता साफ करने के लिए पूर्वी घोटा में बमबारी कर रहे हैं।’’

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement