1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक: कार बम विस्फोट में 5 की मौत, कई घायल

इराक: कार बम विस्फोट में 5 की मौत, कई घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2016 05:16 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 05:16 pm IST

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक भीड़ भरे व्यापारिक इलाके में एक कार बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक

iraq- India TV Hindi
iraq

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक भीड़ भरे व्यापारिक इलाके में एक कार बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस सूत्र ने मंगलवार को दी। सूत्र ने पहचान न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि सोमवार रात हमला तब हुआ, जब दक्षिण मध्य बगदाद के पड़ोसी कर्रादा में अब्दुल माजिद अस्पताल के निकट एक व्यस्त मार्ग पर एक विस्फोटक से भरे कार को उड़ा दिया गया।

सूत्र ने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया और घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गो को बंद कर दिया गया, जबकि घायलों को एम्बुलेंस और पुलिस के वाहनों से शहर के अस्पतालों में पहुंचाया गया। गत जुलाई महीने में कर्रादा में बड़े पैमाने पर विस्फोट हुए थे, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे और घायल हुए थे। साल 2014 में देश के उत्तरी और पश्चिमी इलाके पर इस्लामिक स्टेट के कब्जे के बाद से इराक में काफी हिंसा हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश