1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया में होटल पर आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत

सोमालिया में होटल पर आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2016 08:39 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 08:39 pm IST

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित एक होटल के बाहर हुए आत्मघाती कार बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।

Somalia Suicide Attack- India TV Hindi
Somalia Suicide Attack

मोगादिशु : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित एक होटल के बाहर हुए आत्मघाती कार बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों सहित पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 

उन्होंने कहा कि हमले में दस लोग घायल हुए हैं। कार में बैठे आतंकवादियों ने उसमें विस्फोट कर दिया । इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी शबाब जेहादियों ने ली है जो कि अल कायदा से जुड़े हुए हैं। 

शबाब जेहादियों ने कहा है कि उन्होंने एसवाईएल होटल को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह राष्ट्रपति के महल के पास है और साथ ही वहां धर्म से विमुख लोग और काफिर रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश