1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: रेस्तरां में हुए बम धमाका में 6 की मौत, 10 घायल

सोमालिया: रेस्तरां में हुए बम धमाका में 6 की मौत, 10 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2017 06:38 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 06:38 pm IST

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद उगास ने बताया कि विस्फोट के चलते इलाके में लोग सदमे में हैं और डरे हुए हैं।

6 people dead in somalia restaurant in blast- India TV Hindi
6 people dead in somalia restaurant in blast

मोगादिशू: सोमालिया में दो मंत्रालयों के बाहर स्थित एक रेस्तरां में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए। पुलिस अधिकारी अहमद एल्मी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि रेस्तरां के प्रवेश द्वार पर विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हुआ। यह रेस्तरां शांगानी जिले में खेल मंत्रालय के सामने स्थित है। आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय का मुख्यालय भी इसके पास में स्थित है।

विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों को भी व्यापक रूप से नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद उगास ने बताया कि विस्फोट के चलते इलाके में लोग सदमे में हैं और डरे हुए हैं।

उगास ने कहा, "जब मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी, उस समय मैं अपनी दुकान के अंदर था। मैंने जमीन पर पड़े शव और बचाव टीमों द्वारा अन्य लोगों को बचाते देखा।" किसी भी समूह ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश