1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. क्या ये 800 साल पुराना मोबाइल एलियंस का है...!

क्या ये 800 साल पुराना मोबाइल एलियंस का है...!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2016 03:06 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 04:40 pm IST

ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान एक ऐसा मोबाइल मिला है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 800 साल पुराना है और इसे एलियंस पृथ्वी पर भूल गए थे। ऑस्ट्रिया में कथित

aliens- India TV Hindi
aliens

ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान एक ऐसा मोबाइल मिला है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 800 साल पुराना है और इसे एलियंस पृथ्वी पर भूल गए थे।

ऑस्ट्रिया में कथित रुप से मिला ये मोबाइल फ़ोन मिट्टी का है जिस पर नंबर स्फ़ानलिपि (cuneiform) में लिखे हुए हैं। ये काफी कुछ नोकिया फ़ोन से मिलता जुलता है। इस खोज के बारे में कोई ख़ास जानकारी नही है इसलिये कुछ लोग इसे बक़वास भी बता रहे हैं।

लेकिन UFO में विश्वास करने वालों का दावा है कि ये इस बात का सबूत है कि एलियंस कभी पृथ्वी पर आए थे।

इस 'खोज' के बाद यू ट्यूब ने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा है : 'ये क्या है? ये क्या किसी पुरानी सभ्यता का सबूत है या समय यात्रा का?'

aliens
aliens

वेबसाइट टू द डेथ मीडिया.कॉम के अनुसार स्फ़ानलिपि हज़ारों साल पुरानी है। ऑस्ट्रिया के साल्ज़बर्ग में मिली ये रहस्यमय चीज़, जो मोबाइल फ़ोन की तरह दिखती है, 13वीं सदी की है। इस तरह की लिपि आधुनिक ईरान या इराक़ में पायी जाती है। ईरान और इराक़ का प्राचीन नाम मेसोपोटेमिया था।

दिलचस्प बात ये है कि कोई ये नहीं बता पा रहा है कि स्फ़ानलिपि ऑस्ट्रिया कैसे पहुंच गई। दुख की बात है इस 'सनसनीख़ेज़ खोज' के बारे जानकारी बहुत ही सीमित है।

साइट ने कहा, 'हम नहीं बता सकते कि ये क्या है, ये वास्तव में है भी कि नही लेकिन इसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा है और हम इसके बारे में और जानना चाहेंगे।

उधर जानकारी के अभाव में शंकालुओं को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि इससे पहले भी कलाकृतियां ऐसी जगह मिली हैं जहां उन्हें नही होना चाहिये और वे भी इतिहास को चुनौती देती हैं। पुरातत्वविद इस तरह की खोज को दबा देते हैं।

UFO साइटिंग अख़बार के संपादक स्कॉट वॉरिंग को पूरा विश्वास है कि ये सबूत है कि पृथ्वी पर कभी एलियंस सभ्यताएं थी।

'सेल फ़ोन जैसी इस चीज़ से साफ ज़ाहिर है कि ये उस व्यक्ति ने इजाद किया होगा जिसे भविष्य के बारे में पहले से ही जानकारी थी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश