1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चर्च हमले के कारण मिस्र में 3 महीने के आपातकाल का ऐलान

चर्च हमले के कारण मिस्र में 3 महीने के आपातकाल का ऐलान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2017 07:07 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 07:07 am IST

उत्तरी मिस्र के तंता शहर में रविवार को एक कॉप्टिक चर्च में हुए एक विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 59 घायल हो गए थे।

a three month emergency announcement in egypt due to church...- India TV Hindi
a three month emergency announcement in egypt due to church attack

काहिरा: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने दो शहरों के गिरजाघरों में विस्फोटों के बाद देश में तीन महीने के आपातकाल का आज ऐलान कर दिया। इन विस्फोटो में दर्जनों लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रपति निवास पर अपने भाषण के दौरान सीसी ने तीन महीने के आपातकाल का ऐलान किया। एलेक्जेंडरिया और तांता शहरों के गिरजाघरों में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है।

गौरतलब है कि उत्तरी मिस्र के तंता शहर में रविवार को एक कॉप्टिक चर्च में हुए एक विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 59 घायल हो गए थे। एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक, सेंट जॉर्ज मार गिर्गिस चर्च में अगली सीट के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, और मुख्य प्रार्थना कक्ष में इसमें विस्फोट कर दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘मिस्र में फिर आतंकवादी हमला, इस बार पाम रविवार को। मिस्रवासियों के खिलाफ एक और अप्रिय घटना, लेकिन असफल प्रयास था।’ पाम रविवार ईसाई कैलेंडर का एक पवित्र दिन होता है। सीएनएस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिखाया गया कि हमले के तुरंत बाद चर्च के बाहर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट से एक दीवार पूरी तरह नष्ट हो गई थी। राष्ट्रपति अब्दल फतह अल-सीसी ने कहा कि सैन्य अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश