1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. WHO ने की Aarogya Setu app की तारीफ, कहा- कोरोना क्लस्टर पहचानने में मिली मदद

WHO ने की Aarogya Setu app की तारीफ, कहा- कोरोना क्लस्टर पहचानने में मिली मदद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 12:31 pm IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु एप के योगदान की सराहना की है। उनका कहना है कि इससे कोरोना के संक्रमित इलाकों को पहचाने में मदद मिली।

WHO, Aarogya setu app- India TV Hindi
WHO ने की Aarogya Setu app की तारीफ, कहा- कोरोना क्लस्टर पहचानने में मिली मदद Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारत सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिस आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu app) को लॉन्च किया था, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उसकी तारीफ की है। WHO के प्रबंध निदेशक  टेड्रोस अदनोम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा है कि भारत के शहरों में आरोग्य सेतु ऐप की मदद से स्वास्थ्य विभागों को कोरोना के क्लस्टर पहचानने में मदद मिली है और उन कोरोना क्लस्टर में कोरोना की टेस्टिंग का दायरा बढ़ सका है। 

WHO के प्रबंध निदेशक ने कहा कि भारत में आरोग्य सेतु ऐप को 15 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया। इस ऐप की मदद से पब्लिक हेल्थ से जुड़े विभागों को उन इलाकों की पहचान करने में मदद मिल रही है जहां कोरोना के क्लस्टर होने की संभावना है। इसके साथ ही आरोग्य सेतु ऐप से टारगेटेड तरीके टेस्टिंग में भी मदद मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश