1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया: सैन्य शिविर पर हवाई हमला, 30 सैनिकों की मौत

सीरिया: सैन्य शिविर पर हवाई हमला, 30 सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2016 06:35 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 06:35 am IST

बेरूत: देश के पूर्वी भाग में स्थित सीरियाई सेना के एक सैन्य अड्डे पर हुए हवाई हमले में कम से कम 30 सैनिक मारे गए। लंदन स्थित संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख

demo pic- India TV Hindi
demo pic

बेरूत: देश के पूर्वी भाग में स्थित सीरियाई सेना के एक सैन्य अड्डे पर हुए हवाई हमले में कम से कम 30 सैनिक मारे गए। लंदन स्थित संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख अब्दुल रहमान का कहना है, देर एजोर हवाईअड्डे के पास हुए हवाई हमले में 30 से 35 सीरियाई सैनिक मारे गए हैं, लेकिन फिलहाल यह सुनिश्चित नहीं हुआ है कि किस युद्धक विमान ने हमला किया। रूस और सीरिया की सेनाओं ने अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना पर इन हमलों का आरोप लगाया है। रूसी सेना का कहना है कि हमले में सीरिया के 60 सैनिक मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश