1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अल कायदा के संदिग्ध

अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अल कायदा के संदिग्ध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 24, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 12:51 pm IST

सना: यमन के केंद्रीय प्रांत मरीब में शुक्रवार रात अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के संदिग्ध मारे गए। एक प्रांतीय अधिकारी और स्थानीय निवासी ने बताया कि यह हवाई हमला उस समय हुआ

yemen- India TV Hindi
yemen

सना: यमन के केंद्रीय प्रांत मरीब में शुक्रवार रात अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के संदिग्ध मारे गए। एक प्रांतीय अधिकारी और स्थानीय निवासी ने बताया कि यह हवाई हमला उस समय हुआ जब कार पूर्वी मरीब के दूरवर्ती क्षेत्र अल-नसीम की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमले से पहले ड्रोन क्षेत्र के आसपास मंडराता रहा। उनका कहना है कि उन्होंने विस्फोट के बाद कुछ मील दूर से कार में आग लगती हुई देखी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश