1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारतीय-अमेरिकी समलैंगिक दंपत्ति शैनोन-सीमा के जीवन में और कौन सी ख़ुशी आई !

भारतीय-अमेरिकी समलैंगिक दंपत्ति शैनोन-सीमा के जीवन में और कौन सी ख़ुशी आई !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2015 07:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 06:57 pm IST

दो साल पहले भारतीय मूल की सीमा और अमेरिका की शैनोन अपनी शादी की वजह से सुर्ख़ियों में थी। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों को देखकर लोगों की हैरानगी अभी ख़त्म भी नहीं हुई थी

- India TV Hindi

दो साल पहले भारतीय मूल की सीमा और अमेरिका की शैनोन अपनी शादी की वजह से सुर्ख़ियों में थी। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों को देखकर लोगों की हैरानगी अभी ख़त्म भी नहीं हुई थी कि इन्होंने दुनियां को एक बार फिर चौंका दिया।

इस साल 21 जनवरी में सीमा और शैनोन के धर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया।

ये समलैंगिक दपंत्ति तब सुर्ख़ियों में आई थी जब इन्होंने 2013 में तमाम परंपराओं को ताक पर रखकर हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार शादी करने का फ़ैसला किया था। शादी में शैनोन ने जहां सफ़ेद रंग का गाउन पहन रखा था वहीं सीमा भारतीय शादी के जोड़े में बक़ायदा डोली में विवाह स्थल पहुंची थी।

इस दंपत्ति ने फ़ेसबुक पर कुछ तस्वीरें डाली थी और उसमें शैनोन पॉल साफ़ गर्भवती लग रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।