1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजर में अमेरिकी NGO कार्यकर्ता का अपहरण: सुरक्षा सूत्र

नाइजर में अमेरिकी NGO कार्यकर्ता का अपहरण: सुरक्षा सूत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 03:54 pm IST

नाइजर की राजधानी नियामे के उत्तर-पूर्वी अबलाक शहर में एक अमेरिकी NGO कर्मचारी का अपहरण कर लिया गया। नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

नियामे: नाइजर की राजधानी नियामे के उत्तर-पूर्वी अबलाक शहर में एक अमेरिकी NGO कर्मचारी का अपहरण कर लिया गया। नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दावा किया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं की पहचान बहुत जल्द कर ली जाएगी। अपहरणकर्ता इस समय माली लौट चुके हैं। अधिकारियों ने इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाल के सालों में नाइजर की लंबी सीमाओं पर आधी-अधूरी घेराबंदी के कारण आए दिन सशस्त्र हिंसा व हमले होते रहते हैं। इन हमलों ने माली सहित अन्य पड़ोसी देशों को भी हिलाकर रख दिया है। सूत्र ने बताया, ‘माली जाने वाली सभी सड़कों पर जांच की जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी अमेरिकी नागरिक का नाइजर में अपहरण किया गया है।’ अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवकता ने बताया कि वहां एक अमेरिकी नागरिक के अपहरण की खबर हमें मिली है लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया।

जनवरी 2011 में दो फ्रांसीसी नागरिकों को नियामे के एक रेस्तरां से किडनैप कर लिया गया था। अपहरण के बाद उन फ्रांसीसी नागरिकों को बचाने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।नाइजर इन दिनों देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नाइजीरियाई आतंकवादी संगठन बोको हराम के लगातार हमलों का सामना कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश