1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया

नाइजीरिया: विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2018 12:01 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 12:01 pm IST

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

An Attacker Blows Himself up at Maiduguri University of...- India TV Hindi
An Attacker Blows Himself up at Maiduguri University of Nigeria

अबुजा: नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बोर्नो पुलिस प्रवक्ता जोसफ क्वाजी ने बताया कि एक हमलावर ने सोमवार देर रात यूनिवर्सिटी ऑफ मैदुगुरी में अपने शरीर पर बंधे विस्फोटक में विस्फोट कर दिया। (काठमांडू में महसूस किए गए हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके )

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्वाजी ने कहा कि इस घटना में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ क्योंकि सुरक्षा सुरक्षाकर्मियों द्वारा क्षेत्र को घेरकर स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया। अधिकारी के अनुसार, यह हमला संदिग्ध बोको हराम के लड़ाकों द्वारा विश्वविद्यालय में घुसपैठ करने के प्रयास के तहत किया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश