1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजर के शरणार्थी शिविर पर हमला, कम से कम 22 सैनिकों की मौत

नाइजर के शरणार्थी शिविर पर हमला, कम से कम 22 सैनिकों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2016 08:41 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 08:41 pm IST

नाइजर में एक शरणार्थी शिविर पर गुरुवार को दिन में हुए हमले में कम से कम 22 सैनिक मारे गए। हमले के लिए जेहादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

नियामे: नाइजर में एक शरणार्थी शिविर पर गुरुवार को दिन में हुए हमले में कम से कम 22 सैनिक मारे गए। हमले के लिए जेहादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। यह हमला देश की राजधानी नियामे से लगभग 525 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित ताहुआ क्षेत्र के तजालित में एक शिविर पर हुआ। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक अधिकारी ने बताया, '30 से 40 हथियारबंदर लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया जिसमें 22 सैनिक मारे गए। ये लोग तुआरेग भाषा बोल रहे थे।' उन्होंने कहा कि अंदेशा है कि यह हमला जेहादियों ने किया है। यह शिविर माली से आए शरणार्थियों का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश