1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Boko Haram ने नाइजीरिया में किया 75 लोगों का कत्लेआम: रिपोर्ट

Boko Haram ने नाइजीरिया में किया 75 लोगों का कत्लेआम: रिपोर्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 09:14 pm IST

बोको हराम की हिंसा नाइजीरिया के अलावा पड़ोसी देशों चाड, नाइजर और कैमरून में भी फैली हुई है। इन देशों ने बोको हराम के आतंकवादियों से लड़ने के लिए एक संयुक्त सैन्य बल बनाया हुआ है।

boko haram killed 75 people in nigeria says a report । Boko Haram ने नाइजीरिया में किया 75 लोगों का - India TV Hindi
Boko Haram ने नाइजीरिया में किया 75 लोगों का कत्लेआम: रिपोर्ट Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में बोको हराम आतंकवादी समूह द्वारा एक समुदाय के कम से कम 75 सदस्यों को मार दिया गया है। Presstv.com ने एक रिपोर्ट के हवाले से इसकी जानकारी दी। तुर्की की सरकारी अनादोलू समाचार एजेंसी ने बुधवार को सेना के एक सीनेटर और सीनेट समिति के अध्यक्ष अली एनड्यूम के हवाले से बताया कि ग्वेज़ा शहर में नरसंहार को अंजाम दिया गया। 

एनड्यूम ने कहा कि फ्लैशपॉइंट क्षेत्र में सुरक्षा अभियानों के बावजूद, बोको हराम द्वारा लगभग दैनिक आधार पर लोगों को मारा जा रहा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति बहुत खराब है। एनड्यूम ने कहा, "हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीनेटर होने के बावजदू मैं Gwoza नहीं जा सकता क्योंकि वो सेफ नहीं है।"

सोमवार को, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक रिपोर्ट में कहा कि जनवरी से अबतक करीब 1126 लोगों को बोको हराम द्वारा नाइजीरिया के सेंटरल और नार्थ ईस्टर्न नाइजीरिया में मारा दिया गया है। आपको बता दें कि नॉर्थवेस्टर्न नाइजीरिया में लंबे समय से विभिन्न प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच झड़पों और भारी-सशस्त्र आपराधिक गिरोहों द्वारा हमलों की वजह से बर्बादी के कगार पर आ पहुंचा है।

बोको हराम की हिंसा नाइजीरिया के अलावा पड़ोसी देशों चाड, नाइजर और कैमरून में भी फैली हुई है। इन देशों ने बोको हराम के आतंकवादियों से लड़ने के लिए एक संयुक्त सैन्य बल बनाया हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश