1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS से ज़्यादा ख़तरनाक है बोको हरम

ISIS से ज़्यादा ख़तरनाक है बोको हरम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2015 04:02 pm IST,  Updated : Dec 05, 2015 04:02 pm IST

नाइजीरिया स्थित इस्लामी ग़ुट बोको हरम बोको हरम पेरिस और बेरुत में ISIS के आतंकी हमलों की देखा देखी अपने ही पड़ौस योला शहर के एक बाज़ार में बुधवार को सुसाइड बमबारी की जिसमें कम

boko haram- India TV Hindi
boko haram

नाइजीरिया स्थित इस्लामी ग़ुट बोको हरम बोको हरम पेरिस और बेरुत में ISIS के आतंकी हमलों की देखा देखी अपने ही पड़ौस योला शहर के एक बाज़ार में बुधवार को सुसाइड बमबारी की जिसमें कम से कम 34 लोग मारे गए। उसी दिन कानो शहर में दो आतंकी हमले में भी 15 लोगों की जामें गई।

इस महीने प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोको हरम ISIS से ज़्यादा ख़तरनाक है और उसने ISIS से ज़्यादा हत्याएं की हैं।

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों हमलों के पीछे बोको हरम का हाथ है लेकिन माना जाता है कि इनके पीछे बोको हरम ही है। बोको हरम अकसर हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं लेता है।

ग्लोबल टेरोरिज़्म इंडेक्स के अनुसार नाइजीरिया में ताज़ा हमलों के बाद बोको हरम विश्व का सबसे ख़तरनाक आतंकी संगठन बन गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ़ इकोनॉमिक्स एण्ड पीस द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 में ISIS ने 6,073 लोगों की हत्याएं की था जबकि बोको हरम इससे ज़्यादा मौतों के लिये ज़िम्मेवार है। उसके हमले में 6,644 लोग मारे गए हैं।

बोको हरम ख़ुद को ISIS से सबद्ध बताता है और इसका लीडर अबुबकर शेकौ को 2015 मार्च में जारी ऑडियो टेप में गुट के सदस्यों को ISIS के प्रति निष्ठा दिखाने की बात करते सुना गया है। बोको हरम और ISIS 2014 में आतंकी घटनाओं में मारे गए कुल लोगों में से आधे के लिये ज़िम्मेवार हैं। लेकिन राजनीतिक नेता और मीडिया दोनों को अलग-अलग ग्रुप मानते हैं।

बोको हरम बमबारी की बजाय  अपहरण के लिये ज़्यादा जाना जाता है। अप्रैल 2014 में उसने शिबोक सेकेंडरी स्कूल से क़रीब 300 छात्राओं का अपहरण किया था। बोको हरम ने जनवरी 2015 में बागा में आतंकी हमला किया था जिसमें मरने वालों की संख्या अलग अलग बताई गई थी। स्थानीय मीडिया ने जहां ये आंकड़ा 100-150 बताया था वहीं बीबीसी और गार्डियन सहित अन्य विदेशी मीडिया ने नरसंहार में मरने वालों की संख्या 2000 बताई थी।
रिपोर्ट के अनुसार 2013 के मुक़ाबले 2014 में बोको हरम के हमलों में मरने वालों का प्रतिशत 317 तक बढ़ा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार इस साल अक्टूबर तक बोको हरम के हमलों में 3500 लोग मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश