1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: बोको हरम ने 4 कैदियों के बदले में छोड़ीं 21 लड़कियां

नाइजीरिया: बोको हरम ने 4 कैदियों के बदले में छोड़ीं 21 लड़कियां

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 06:56 am IST

जिहादी समूह बोको हराम ने कैदियों की रिहाई के बदले में 21 चिबुक छात्राओं को छोड़ दिया है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

लागोस: जिहादी समूह बोको हराम ने कैदियों की रिहाई के बदले में 21 चिबुक छात्राओं को छोड़ दिया है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। आधिकारिक और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बोको हराम, रेड क्रॉस की इंटरनेशनल कमिटी और नाइजीरिया तथा स्विटजरलैंड की सरकार के बीच एक समझौते के तहत कैदियों की रिहाई के बदले में कुछ छात्राओं को छोड़ा गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति के प्रवक्ता गरबा शेहू ने एक बयान में कहा, ‘इसकी पुष्टि हो गयी है कि 21 अपहृत चिबुक लड़कियां रिहा हो गईं हैं और स्टेट सर्विसेज विभाग की देखरेख में हैं।’ शेहू ने कहा, ‘लड़कियों की रिहाई रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति और स्विटजरलैंड सरकार द्वारा बोको हराम और प्रशासन के बीच कराए गए एक समझौते का नतीजा है।’ स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बांकी में बोको हराम के 4 कैदियों की रिहाई के बदले छात्राओं को छोड़ा गया है। 

सूत्रों ने कहा, ‘लड़कियों को रेड क्रॉस की इंटरनेशनल कमिटी के वाहनों में बांकी से 15 किलोमीटर दूर कुमशे लाया गया, जहां सेना का एक अड्डा है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश