1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. "34 लाख की किताब " क्या आप खरीदेंगे'

"34 लाख की किताब " क्या आप खरीदेंगे'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2015 08:38 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 08:42 pm IST

नई दिल्ली- इंग्लैंड में एक किताब के 34 लाख से भी कहीं ज्यादा कीमत में बिकने की संभावना है। यह किताब है यहूदी धर्म का धार्मिक ग्रंथ बाइबल। बाइबल हिब्रू में लिखी गई थी और

IndiaTV Hindi
"34 लाख की किताब "

नई दिल्ली- इंग्लैंड में एक किताब के 34 लाख से भी कहीं ज्यादा कीमत में बिकने की संभावना है। यह किताब है यहूदी धर्म का धार्मिक ग्रंथ बाइबल। बाइबल हिब्रू में लिखी गई थी और इसका अंग्रेजी अनुवाद विलियम टायंडले ने किया था। इसकी नीलामी अगले माह लंदन में की जा सकती है। जिसकी कीमत 35000 पाउंड (चौंतीस लाख सत्तानवें हज़ार रुपये) लगने की उम्मीद है।

क्या है इस किताब के पीछे की पूरी कहानी?

बाइबिल ईसाईयों की धार्मिक पुस्तक है। इसके दो भाग हैं : पूर्वविधान (ओल्ड टेस्टामैंट) और नवविधान (न्यू टेस्टामेंट)। बाइबिल का पूर्वार्ध अर्थात् पूर्वविधान यहूदियों का भी धर्मग्रंथ है। 

बाइबिल ईश्वर प्रेरित है लेकिन उसे परालौकिक नहीं कहा जा सकता। ईश्वर ने बाइबिल के विभिन्न लेखकों को इस प्रकार प्रेरित किया है कि वे ईश्वरीय होते हुए भी उन्हें उनकी खुद की रचनाएँ कह जा सकते हैं। ईश्वर ने बोलकर उनसे बाइबिल नहीं लिखवाई।

           वे अवश्य ही ईश्वर की प्रेरणा से लिखने में प्रवृत्त हुए किंतु उन्होंने अपनी संस्कृति, शैली तथा विचारधारा की विशेषताओं के अनुसार ही उसे लिखा है। अत: बाइबिल ईश्वरीय प्रेरणा तथा मानवीय परिश्रम दोनों का सम्मिलित परिणाम है।

कब और क्यों बिक रही है किताब?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश