1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बुर्किना फासो: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म, 28 लोगों की मौत

बुर्किना फासो: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म, 28 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2016 09:29 am IST,  Updated : Jan 17, 2016 09:32 am IST

औगादौगू: बुर्किना फासो की राजधानी में रात के भोजन के समय एक होटल पर धावा बोलने वाले अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान पूरा हो गया है। इस दौरान चार जिहादी और 28

burkina faso- India TV Hindi
burkina faso

औगादौगू: बुर्किना फासो की राजधानी में रात के भोजन के समय एक होटल पर धावा बोलने वाले अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान पूरा हो गया है। इस दौरान चार जिहादी और 28 अन्य लोग मारे गए। हमले में जीवित बचे लोगों और अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी अधिक से अधिक लोगों को मारने के इरादे से आए थे। होटल की तरफ बढ़ते समय उन्होंने लोगों पर गोलीबारी की और एक कैफे को आग लगा दी।

कल 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद जब गोलीबारी रूकी तो पता चला कि इस पश्चिम अफ्रीकी देश में हुए इस अभूतपूर्व हमले में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई। अब तक यह देश अपने पड़ोसी देशों के विपरीत जिहादी हिंसा से अछूता था।

पेरिस से लेकर जकार्ता तक में हुए हमलों की तरह ही हमलावरों ने शुक्रवार की शाम उस क्षेत्र को निशाना बनाया जहां विभिन्न देशों के लोग मस्ती के लिए एकत्र हुए थे। हमलावरों ने होटल में प्रवेश करते समय अधिक से अधिक गैर मुसलमानों को मारने का प्रयास किया और वे अल्लाहू अकबर के नारे लगा रहे थे।

बाद में अलकायदा समूह की ओर से जारी एक ऑडियो टेप में नरसंहार की जिम्मेदारी ली गई जिसका शीर्षक था रक्त और शरीर के अंगों से हस्ताक्षरित एक संदेश।

आतंकी हमले में मरने वाले लोग 18 अलग-अलग देशों से थे। इनमें कैपाचीनो कैफे के इतालवी मालिक की पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री भी शामिल है। कैफे में कम से कम 10 लोग मारे गए। हमलावरों ने पास के स्प्लेंडिड होटल की तरफ बढ़ने से पहले इस कैफे में गोलीबारी की और इसे आग लगा दी।

फ्रांस और स्विटजरलैंड के विदेश मंत्रियों ने कल शाम अपने देशों के दो-दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदेउ ने कल एक बयान में कहा कि मरने वालों में 6 कनाडाई भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए चारों हमलावर एक वाहन में आए थे जिस पर पडोसी देश नाइजर की प्लेट थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश