1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, दो घायल

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, दो घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2016 08:52 am IST,  Updated : Jan 23, 2016 08:52 am IST

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में एक हाई स्कूल में की गयी गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

canada- India TV Hindi
canada

ओटावा: कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में एक हाई स्कूल में की गयी गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कनाडा के प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी है। ला लोचे में स्थित इस स्कूल की दोपहर बाद अधिकतर समय तक घेरेबंदी की गई और रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस ने कल हुई इस गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर कार्रवाई करते हुए अभिभावकों से स्कूल से दूर रहने अपील की है।

संघीय पुलिस की एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि एक निकटवर्ती प्राथमिक स्कूल को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। कनाडा में पिछले 26 वर्षों में किसी स्कूल में पहली बार इतनी घातक गोलीबारी की घटना हुई है। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कहा, समुदाय में गोलीबारी हुई है, पांच लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हालात पुलिस के नियंत्रण में हैं। ट्रुडो ने कहा, हम इस भयानक त्रासदीपूर्ण दिन में ला लोचे समुदाय और सस्केचेवान के सभी लोगों के साथ खड़े हैं और उनके दु:ख में शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश