1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Coronavirus: नाइजीरिया के शीर्ष अधिकारी समेत अफ्रीका में 1,000 से अधिक लोगों की मौत

Coronavirus: नाइजीरिया के शीर्ष अधिकारी समेत अफ्रीका में 1,000 से अधिक लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 06:32 pm IST

नाइजीरिया सरकार ने बताया कि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के चीफ ऑफ स्टाफ अब्बा कयारी की शुक्रवार को कोविड-19 से मौत हो गई। बयान में कहा गया, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

जोहानिसबर्ग. अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने यह जानकारी दी है जबकि नाइजीरिया ने बताया कि राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की भी वायरस के चलते मौत हो गई। अफ्रीकी महाद्वीप के 54 में से कुल 52 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं जहां संक्रमितों की कुल संख्या 19,800 है।

नाइजीरिया सरकार ने बताया कि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के चीफ ऑफ स्टाफ अब्बा कयारी की शुक्रवार को कोविड-19 से मौत हो गई। बयान में कहा गया, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” कयारी का मामला अफ्रीका के हाई प्रोफाइल मामलों में से एक है। इससे पहले बुर्कीना फासो में कई सरकारी मंत्री और एक अमेरिकी राजदूत संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को गौर किया कि अफ्रीका में पिछले एक हफ्ते में 51 प्रतिशत मामले बढ़े हैं और मौत में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है। लेकिन डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने आगाह किया है कि जांच की कमी की वजह से, “यह संभव है कि वास्तविक संख्या सामने आए मामलों से अधिक हो।” अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि अगले हफ्ते से 10 लाख से ज्यादा जांच किट दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश