1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कोरोना वायरस महामारी भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति प्रभावित नहीं करेगा: राजदूत

कोरोना वायरस महामारी भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति प्रभावित नहीं करेगा: राजदूत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 09:09 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 09:09 pm IST

रूस में नियुक्त भारत के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि रूस के साथ एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति सहित सभी बड़े सैन्य अनुबंधों पर अमल तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा और कोरोना वायरस महामारी का असर इनकी समय सीमा पर नहीं पड़ेगा।

Coronavirus pandemic won’t affect S-400 deliveries: Indian Ambassador in Russia- India TV Hindi
Coronavirus pandemic won’t affect S-400 deliveries: Indian Ambassador in Russia

मास्को: रूस में नियुक्त भारत के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि रूस के साथ एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति सहित सभी बड़े सैन्य अनुबंधों पर अमल तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा और कोरोना वायरस महामारी का असर इनकी समय सीमा पर नहीं पड़ेगा। एस-400 को रूस की लंबी दूरी की सार्वधिक अत्याधुनिक ‘सतह से हवा’ में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने शनिवार को भारतीय राजदूत बाला वेंकटेश को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि (महामारी का) कोई असर पड़ेगा। एक-दो हफ्तों का अंतर होगा लेकिन सभी बड़े अनुबंध तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगे, हमें उससे कोई समस्या पेश आएगी।’’ 

गौरतलब है कि भारत ने एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की पांच इकाइयां खरीदने के लिये अक्टूबर 2018 में रूस के साथ पांच अरब डॉलर के एक सौदे पर हस्ताक्षर किया था। ऐसा करने की स्थिति में प्रतिबंधों का सामना करने की अमेरिकी चेतावनी की परवाह नहीं करते हुए भारत ने यह सौदा किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश