1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. क्यूबा: हवाना हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटना का एक ब्लैक बॉक्स मिला

क्यूबा: हवाना हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटना का एक ब्लैक बॉक्स मिला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2018 11:50 am IST,  Updated : May 20, 2018 11:50 am IST

क्यूबा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हवाना हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक ब्लैक बॉक्स मिला है, जो अच्छी स्थिति में हैं। दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Cuba plane crash Black box recovered in good condition- India TV Hindi
Cuba plane crash Black box recovered in good condition

हवाना: क्यूबा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हवाना हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक ब्लैक बॉक्स मिला है, जो अच्छी स्थिति में हैं। दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवहन मंत्री अडेल इजक्व डरे ने शनिवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि दूसरा उपकरण जल्द बरामद हो जाएगा। उन्होंने हादसे में मारे जाने के आधिकारिक आंकड़ों में संशोधन करते हुए बताया कि इसमें 11 विदेशियों सहित कुल 110 लोगों की मौत हो गई। (संयुक्त राष्ट्र को फिर महान बनाने के लिए गुटेरेस कड़ी मेहनत कर रहे हैं: ट्रंप )

दुर्घटना में तीन महिलाएं बच गईं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है और वे गंभीर रूप से जली हुई हैं। क्यूबा के अब तक के सबसे भयावह विमान हादसे के मद्देनजर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता बोइंग 737 विमान के मलबे की तलाशी ले रहे हैं जो करीब 40 साल पुराना था। बरामद हुए ब्लैक बॉक्स की मदद से विमान के साथ क्या हुआ, इसके बारे में महत्वपूर्ण उड़ान डेटा और जानकारी मिलेगी।

अडेल ने पत्रकारों को बताया कि 110 मृतकों में से 99 क्यूबा के, छह मेक्सिकन चालक दल के सदस्य, अर्जेटीना के दो, मेक्सिको का एक और पश्चिमी सहारा के दो यात्री शामिल हैं। हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त के लिए उनके परिजन हवाना पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मिगेल-डियास कानेल ने शवगृह का दौरा किया जहां पीड़ितों की पहचान की जा रही है। बोइंग 737-201 विमान शुक्रवार को हवाना से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही अपराह्न 12.08 बजे (क्यूबा के समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश