1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड में भारतवंशी की डेयरी में लूट

न्यूजीलैंड में भारतवंशी की डेयरी में लूट

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2015 11:06 pm IST,  Updated : Aug 09, 2015 11:06 pm IST

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में भारतीय-मूल के एक व्यक्ति की डेयरी में एक अज्ञात शख्स द्वारा चोरी करने की घटना सामने आई है। यह जानकारी रविवार एक मीडिया रपट में सामने आई। क्राइस्टचर्च शहर में बनखज पटेल

न्यूजीलैंड में...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड में भारतवंशी की डेयरी में लूट

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में भारतीय-मूल के एक व्यक्ति की डेयरी में एक अज्ञात शख्स द्वारा चोरी करने की घटना सामने आई है। यह जानकारी रविवार एक मीडिया रपट में सामने आई। क्राइस्टचर्च शहर में बनखज पटेल की एक दुकान है। उन्होंने कहा कि शनिवार की लूट पांच साल के दौरान हुई दूसरी घटना है।

'न्यूजीलैंड हेराल्ड डॉट कॉम' के अनुसार, जब चोरी हुई उस समय पटेल दुकान पर नहीं थे और जब वह वापस आए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पटेल ने बताया, "वह(लूटेरा) नकाब पहन कर आया और उसने मेरी पत्नी पर बंदूक तान दी। उसने उससे सिगरेट मांगा और चला गया। उसने कुछ धन भी लेकर चल दिए। हम सब ठीक हैं.. बड़ी बात यही है।"

पटेल ने बताया, "मैं सोचता हूं कि मैं खुद को और अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रख सकता हूं। मेरे दो बच्चे हैं। मैं सारी रात नहीं सो सका।"

उन्होंने कहा कि दुकान मालिकों के लिए खतरा बढ़ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश