1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूकंप के दौरान भी टीवी चैनल को इंटरव्यू देती रहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री

भूकंप के दौरान भी टीवी चैनल को इंटरव्यू देती रहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 10:42 am IST,  Updated : May 25, 2020 10:42 am IST

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोमवार सुबह एक टेलीविजन चैनल को लाइव इंटरव्यू दे रही थीं कि तभी अचानक भूकंप के झटके महससू किए गए लेकिन उन्होंने साक्षात्कार जारी रखा।

New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern- India TV Hindi
New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोमवार सुबह एक टेलीविजन चैनल को लाइव इंटरव्यू दे रही थीं कि तभी अचानक भूकंप के झटके महससू किए गए लेकिन उन्होंने साक्षात्कार जारी रखा। आर्डर्न ने साक्षात्कारकर्ता रयान ब्रिज को बीच में रोककर बताया कि राजधानी वेलिंगटन में संसद परिसर में क्या हो रहा है। आर्डर्न ने कहा, “रयान यहां भूकंप आया है, हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ है।’’ उन्होंने कमरे में दाएं-बाएं देखते हुए कहा, “आप मेरे पीछे चीजों को हिलते हुए देख सकते हैं।” 

न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में पड़ता है और यहां अक्सर भूकंप आने की वजह से इसे कई बार अस्थिर द्वीप भी कहा जाता है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र उत्तरपूर्व वेलिंगटन से 100 किलोमीटर दूर समुद्र की गहराई में था। हालांकि, जान-माल को किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आर्डर्न ने साक्षात्कार जारी रखा और साक्षात्कारकर्ता को बताया कि भूकंप थम गया है। उन्होंने कहा, “हम ठीक हैं रयान। मेरे ऊपर लाइटों ने हिलना बंद कर दिया है, मुझे लगता है कि मैं अब एक ठोस ढांचे के नीचे बैठी हुई हूं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश