1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूकंप के झटकों से हिला न्‍यूजीलैंड, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 6.2

भूकंप के झटकों से हिला न्‍यूजीलैंड, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 6.2

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2018 08:25 am IST,  Updated : Oct 30, 2018 08:25 am IST

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।

New Zealand EarthQuake- India TV Hindi
New Zealand EarthQuake

न्‍यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। अमेरिकी एजेंसी यूएसजीएस के अनुसार भूकंप मध्‍य न्‍यूजीलैंड के न्‍यू प्‍लेमाउथ के करीब महसूस किया गया। 

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार भूकंप के झटके पूरे देश में महसूस किए गए हैं। जिस समय आया उस वक्‍त न्‍यूजीलैंड की राजधानी वैलिंगटन में संसद की कार्यवाही चल रही थी। भूकंप के चलते संसद की कार्यवाही रोक कर सभी को सुरक्षित निकाला गया। फिलहाल इस भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश