1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मीडिया की आलोचना के लिए म्रिस ने की ट्रंप की सराहना

मीडिया की आलोचना के लिए म्रिस ने की ट्रंप की सराहना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 01:52 pm IST

कायरो: मिस्र ने मंगलवार को पश्चिमी मीडिया की आलोचना के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि मीडिया दुनियाभर में होने वाले आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग नहीं

egypt praised trump for criticizing media - India TV Hindi
egypt praised trump for criticizing media

कायरो: मिस्र ने मंगलवार को पश्चिमी मीडिया की आलोचना के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि मीडिया दुनियाभर में होने वाले आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग नहीं करती। मिस्र के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अबु जैद के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, "विदेश मंत्रालय आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सुरक्षात्मक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, मीडिया आदि सभी स्तरों पर एक व्यापक, समन्वित और गैर चयनात्मक रणनीति अपनाने की मिस्र की निरंतर मांग को फिर उठाते हुए इस मुद्दे पर अमेरिकी प्रशासन के रुख की सराहना करता है।"

ट्रंप ने सोमवार को मीडिया पर आतंकवादी हमलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने फ्लोरिडा में अमेरिकी सैन्य कमांडरों से कहा था, "यहां तक कि स्थिति यह है कि इनकी (आतंकवादी हमलों) रिपोर्टिग भी नहीं की जाती।" ट्रंप ने कहा, "कई मामलों में मीडिया बेहद बेइमान है और रिपोर्टिंग नहीं करना चाहती। इसके लिए उनके अपने कारण हैं, आप समझ सकते हैं।"

व्हाइट हाउस ने सोमवार शाम को सितंबर 2014 से दिसंबर 2016 के बीच दुनियाभर में हुए 78 आतंकवादी हमलों की सूची जारी की थी। व्हाइट हाउस का दावा है कि पश्चिमी मीडिया ने इनकी रिपोर्टिग नहीं की। इनमें से नौ हमले मिस्र में हुए थे। मिस्र के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अबु जैद ने कहा कि कई पश्चिमी मीडिया संस्थानों ने हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की र्पिोटिंग नहीं की। इतना ही नहीं उनमें से कई मिस्र समेत कुछ देशों पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश