1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दसवीं बार बढ़ा सकते हैं देश में आपातकाल की स्थिति- एर्दोगन

दसवीं बार बढ़ा सकते हैं देश में आपातकाल की स्थिति- एर्दोगन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2018 11:26 am IST,  Updated : Apr 22, 2018 11:26 am IST

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है कि वे देश में शांति स्थापित करने के लिए जरूरत पड़ने पर आपातकाल की स्थिति दसवीं बार बढ़ा सकते हैं।

Emergency situation in the country can increase tenth time...- India TV Hindi
Emergency situation in the country can increase tenth time said Erdogan  

अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है कि वे देश में शांति स्थापित करने के लिए जरूरत पड़ने पर आपातकाल की स्थिति दसवीं बार बढ़ा सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के हवाले से बताया, "देश में शांति स्थापित करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हम आठवीं, नौवीं और दसवीं बार भी आपातकाल की स्थिति बढ़ाने का आदेश देंगे।" (अमेरिका ने किया ये काम तो फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू करेगा ईरान )

तुर्की की संसद ने बुधवार को सातवीं बार और तीन महीने के लिए आपातकाल की स्थिति आगे बढ़ा दी। तुर्की में 2016 में असफल तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया था। एर्दोगन ने व्यापारिक वर्ग को आश्वासन दिया कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई के तहत ही आपातकाल लगाया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा, "व्यापारी वर्ग जब यह कहता है कि आपातकाल हटना चाहिए तो हमें दुख होता है।" तुर्की के उद्यम और व्यापार संघ ने इस सप्ताह सरकार से आपातकाल हटाने का आग्रह किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश