1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जलालाबाद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, दो अन्य की मौत

जलालाबाद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, दो अन्य की मौत

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Jan 13, 2016 12:15 pm IST,  Updated : Jan 13, 2016 12:15 pm IST

अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के नजदीक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया है।

Explosion- India TV Hindi
Explosion

जलालाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के नजदीक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया है। वहीं इस हादसे में दो अन्य लोगों की भी मौत की खबर सामने आई है। वहीं स्थानीय अफगान अधिकारियों ने बताया कि वे लोग वाणिज्य दूतावास के बाहर हुई इस घटना की जांच कर रहे हैं। यह वाणिज्य दूतावास भारतीय राजनयिक मिशन के पास है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमलावर को पाकिस्तान जाना था और उसने वीजा की लाइन में घुसने की कोशिश की थी। जब उसे इमारत में घुसने से रोक दिया गया तब उसने खुद को उडा लिया। वहीं दूतावास के निकट के घर में कुछ संदिग्ध हमलावरों के छिपे होने की खबर भी सामने आई है। इन हमलावरों और अफगान सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। जांच अधिकारियों ने बताया है कि यह धमाका जिस जगह पर किया गया है वह भारतीय दूतावास से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है, इस परिसर में ही अन्य देशों के दूतावास बने हुए हैं। भारतीय दूतावास में मौजूद सभी लोग फिलहाल सुरक्षित हैं। बताया यह भी जा रहा है कि इस हमले में भारतीय दूतावास को निशाना नहीं बनाया जाना था। हालांकि पिछले 10 दिनों में भारतीय दूतावास के आसपास हुआ यह तीसरा हमला है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश