1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यात्री ने फ़ैला दी ''पॉटी'', हांगकांग के बदले आलास्का ले जाना पड़ा विमान

यात्री ने फ़ैला दी ''पॉटी'', हांगकांग के बदले आलास्का ले जाना पड़ा विमान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2018 11:29 am IST,  Updated : Jan 08, 2018 11:29 am IST

हाल ही में प्लेन में सफर करते हुए एक हवाई जहाज हांग कांग पहुंचने के बजाय सीधा अलास्का चला गया। दरअसल हुआ यूं कि शिकागो से हांक कांग जा रहे एक प्लेन के दोनों टॉयलेट पॉटी से होने के कारण उसे अलास्का ले जाना पड़ा।

Flight diverted after passenger smears poop all over...- India TV Hindi
Flight diverted after passenger smears poop all over bathrooms

हाल ही में प्लेन में सफर करते हुए एक हवाई जहाज हांग कांग पहुंचने के बजाय सीधा अलास्का चला गया। दरअसल हुआ यूं कि शिकागो से हांक कांग जा रहे एक प्लेन के दोनों टॉयलेट पॉटी से होने के कारण उसे  अलास्का ले जाना पड़ा। विमान में 200 से अधिक व्यक्ति शामिल थे। यह घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की है जहां एक व्यक्ति के पॉटी के कारण विमान को अलास्का के एनकोरेज हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। (साल 2017 में 160 बार देखी गई ब्रिटिश संसद में अश्लील फिल्में)

अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि ऐसा क्या हुआ जिसके कारण विमान को अलास्का ले जाया गया। लेफ़्टिनेंट जोई गामाचे ने कहा, "हमें एक यात्री के संबंध में सूचना मिली थी जिन्होंने बाथरूम में अपना मल बिखेर दिया है।" व्यक्ति की उम्र 22 साल है लेकिन उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि यात्री के खिलाफ कुछ भी आपराधिक नहीं पाया गया है।

पुलिस ने कहा कि ट्रांसलेटर की मदद से व्यक्ति का इंटरव्यू लिया गया जिसके बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर यूनाईटेड एयरलाइन्स ने एक बयान में कहा है कि 245 यात्रियों के साथ उड़ान संख्या यूए895 का रास्ता "मुश्किल पैदा करने वाले एक यात्री" के कारण बदला गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश