1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पैर में हिंदू देवी का टैटू, आस्ट्रेलियन कपल के साथ बदसलूकी

पैर में हिंदू देवी का टैटू, आस्ट्रेलियन कपल के साथ बदसलूकी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2015 05:14 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 05:20 pm IST

बेंगलुरु:  रविवार दोपहर ऑस्ट्रेलिया से भारत आए मेथ्यू गोर्डन और उनकी प्रेमिका के साथ बदसलूकी की गई। कपल  ने अपने पैरों पर हिंदू देवी का टैटू गुदवाया था जिसे देखकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को

पैर में हिंदू देवी का...- India TV Hindi
पैर में हिंदू देवी का टैटू, आस्ट्रेलियन कपल के साथ बदसलूकी

बेंगलुरु:  रविवार दोपहर ऑस्ट्रेलिया से भारत आए मेथ्यू गोर्डन और उनकी प्रेमिका के साथ बदसलूकी की गई। कपल  ने अपने पैरों पर हिंदू देवी का टैटू गुदवाया था जिसे देखकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत हुईं। मेथ्यू गोर्डन मेलबर्न विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रहे है। बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में शनिवार को कुछ हिंदू समाजसेवियों ने इन्हें घेर लिया और इन दोनो को परेशान किया गया।

 
उनका कहना है कि उन्हें हिंदू धर्म के लोगों ने इसलिए परेशान किया क्योंकि दोनों ही कपल ने अपने पैर में हिंदू धर्म की देवी एलम्मा का टैटू बना रखा था जिसे देखकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और उन्होंने दोनो को टैटू हटाने को कहा। गोर्डन ने रविवार को भारतीय मीडिया से कहा कि पहले एक आदमी मेरे पास आया उसने मुझसे टैटू के बारे में पूछा धीरे-धीरे और लोग भी आ गए उन्होंने हमें घेर लिया और टैटू हटाने को कहा।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश