1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: देखें कैसे आख़िरी वक़्त पर कर्नल ग़द्दाफ़ी ने अपनी जान की भीख मांगी

VIDEO: देखें कैसे आख़िरी वक़्त पर कर्नल ग़द्दाफ़ी ने अपनी जान की भीख मांगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2016 11:59 am IST,  Updated : Feb 05, 2016 11:59 am IST

हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें ख़ून में लथपथ लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी पकड़े जाने बागियों से अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। ये वीडियो एक बाग़ी

colonel gaddafi- India TV Hindi
colonel gaddafi

हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें ख़ून में लथपथ लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी पकड़े जाने बागियों से अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

ये वीडियो एक बाग़ी ने बनाया है जिसने 2011 में सिरते में एक गुप्त नाले से ग़द्दाफ़ी को ज़िंदा बाहर निकाला था।

इसी तरह का वीडियो ग़द्दाफ़ी के पकड़े जाने के वक़्त भी सोशल मीडिया में आया था। नये वीडियो में ग़द्दाफ़ी को जिंदगी की भीख मांगते सुना जा सकता है।

वीडियो में ग़द्दाफ़ी लहुलुहान हालत में नज़र आ रहे हैं और बाग़ी ट्रक के बोनट पर चढ़कर चीख़ पुकार कर रहे हैं। थोड़ी देर के बाद ग़द्दाफ़ी को वहीं मौत की सज़ा सुना दी गई।

colonel gaddafi
colonel gaddafi

ग़द्दाफ़ी के सिर पर जब एक बाग़ी ने पिस्तौल रख दी तो वो गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगने लगे।

ये वीडियो अयमन अलमानी ने शूट किया था। उसका कहना है कि वो (ग़द्दाफ़ी) इसी लायक़ था। इस्लाम हमें क़ैदियों से ठीक से पेश आने को कहता है और दुश्मनी नहीं पालने की भी बात करता है लेकिन लोग भावना में बह गए और उन्हें कोई रोक नहीं पाया।

एक अन्य वीडियो  में लोग ग़द्दाफ़ी के मुंह पर धूंसे बरसा रहे हैं और वह (ग़द्दाफ़ी) कह रहे हैं आख़िर मैंने किया क्या है। जब वह खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं तो कोई उनके पीछे चाकू भी मार रहा है।

ग़द्दाफ़ी को उनकी ही सोने की गन से गोली मारी गई थी।

ग़द्दाफ़ी अपने वफ़ादार सैनिकों के साथ 100 वाहनों में सिरेत से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी उनको घेर लिया गया था। नाटो ने उनके काफ़िले पर हमला किया जिसमें कम से कम 50 सैनिक मारे गए थे। हमले में ग़द्दाफ़ी के पैरों में चोट लगी थी और वे बॉडीगार्ड की मदद से जंगल के रास्ते नाले में जाकर छुप गए थे।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश