1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुबई सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तानियों को बताया खतरा, भारतीयों की तारीफ की

दुबई सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तानियों को बताया खतरा, भारतीयों की तारीफ की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 03:47 pm IST

हाल ही में दुबई के सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर एक टिप्पणी की है। अधिकारी ने कहा कि, पाकिस्तानी नागरिक खाड़ी देशों के लिए खतरा हैं। उन्होंने पाकिस्तानी लोगों पर आरोप लगाया कि वह ड्रग्स स्मग्लिंग का काम करते हैं।

In Tweets A Senior Dubai Cop Praises Indians Bashes...- India TV Hindi
In Tweets A Senior Dubai Cop Praises Indians Bashes Pakistanis

हाल ही में दुबई के सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर एक टिप्पणी की है। अधिकारी ने कहा कि, पाकिस्तानी नागरिक खाड़ी देशों के लिए खतरा हैं। उन्होंने पाकिस्तानी लोगों पर आरोप लगाया कि वह ड्रग्स स्मग्लिंग का काम करते हैं। नहीं दूसरी और अधिकारी ने भारत के लोगों को अनुशासित बताया। पाकिस्तानी नागरिक को ड्रग्स स्मग्लिंग के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद सुरक्षा अधिकारी ने यह बयान दिया। (ट्रेड वॉर के लिए अमेरिका ने ठहराया चीन को जिम्मेदार कहा, और सख्त कदम उठाएंगे )

दुबई के हेड ऑफ जनरल ने ट्वीट कर कहा कि, 'पाकिस्तान के लोग गल्फ समाज के लिए खतरा हैं क्योंकि वे हमारे देश में ड्रग्स लाते हैं।' धाई खलफान ने इसी के साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस तस्वीर में 3 पाकिस्तनी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए।

खलफान ने ट्वीट कर कहा कि, देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि पाकिस्तानी लेबरों की भर्ती पर रोक लगाई जाए। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी मूल के लोगों में अपराधी और तस्कर बड़े पैमाने पर हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के सआत सुरक्षा जांच सख्त होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश