1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ECOSOC : भारत ने चीन को पटखनी, यूएन की आर्थिक और सामाजिक परिषद के चुनाव में पड़ोसी को दी मात

ECOSOC : भारत ने चीन को पटखनी, यूएन की आर्थिक और सामाजिक परिषद के चुनाव में पड़ोसी को दी मात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 09:19 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 09:19 am IST

ECOSOC, Women empowerment: लद्दाख में एलएसी पर जारी तनाव के बीच भारत ने यूएन के मंच पर चीन को मात दी है।

India Beats China Becomes Member Of UN ECOSOC- India TV Hindi
India Beats China Becomes Member Of UN ECOSOC Image Source : FILE

ECOSOC, Women empowerment: लद्दाख में एलएसी पर जारी तनाव के बीच भारत ने यूएन के मंच पर चीन को मात दी है। भारत को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आर्थिक और सामाजिक परिषद की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वुमेन के सदस्य के रूप में चुना गया है। यह आयोग महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करता है। भारत इस आयोग का अगले चार साल तक (2021 से 2025) सदस्य बना रहेगा

India Beats China Becomes Member Of UN ECOSOC
Image Source : PTIIndia Beats China Becomes Member Of UN ECOSOC

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी है। तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा कि भारत प्रतिष्ठित ECOSOC में सीट जीत गया है। भारत को कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया। यह हमारे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण मदद है। हम समर्थन के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद देते हैं।

बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश