1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान ने की भारत की आलोचना कहा, तेल का आयात कम करने पर ‘विशेष लाभ’ खत्म

ईरान ने की भारत की आलोचना कहा, तेल का आयात कम करने पर ‘विशेष लाभ’ खत्म

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 09:40 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 09:40 am IST

सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह में वादे के मुताबिक निवेश नहीं करने पर भारत की आलोचना करते हुए ईरान ने आज कहा कि यदि भारत ईरान से तेल का आयात कम करता है तो उसे मिलने वाले ‘‘ विशेष लाभ ’’ खत्म हो सकते हैं।

Iran Warns India Reducing Oil Imports Could Lead to...- India TV Hindi
Iran Warns India Reducing Oil Imports Could Lead to Withdrawal of Special Privileges

नयी दिल्ली: सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह में वादे के मुताबिक निवेश नहीं करने पर भारत की आलोचना करते हुए ईरान ने आज कहा कि यदि भारत ईरान से तेल का आयात कम करता है तो उसे मिलने वाले ‘‘ विशेष लाभ ’’ खत्म हो सकते हैं। (बेनजीर भुट्टो की हत्या मामले का आरोपी जेल से गायब )

ईरान के उप राजदूत और चार्ज डि ’ अफेयर्स मसूद रजवानियन रहागी ने कहा कि यदि भारत अन्य देशों की तरह ईरान से तेल आयात कम कर सऊदी अरब , रूस , इराक और अमेरिका से आयात करता है तो उसे मिलने वाले विशेष लाभ को ईरान खत्म कर देगा।

उन्होंने कहा , यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चाबहार बंदरगाह और उससे जुड़ी परियोजनाओं के लिए किए गए निवेश के वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। यदि चाबहार बंदरगाह में उसका सहयोग और भागीदारी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है तो भारत को इस संबंध में तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश