1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अल तफार को स्वतंत्र कराने के लिए इराकी बलों ने शुरू किया अभियान

अल तफार को स्वतंत्र कराने के लिए इराकी बलों ने शुरू किया अभियान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 04:44 pm IST

अल कायरा: जिहादियों के कब्जे वाले मोसुल पर फिर से कब्जा प्राप्त करने के लिए दो सप्ताह से युद्ध कर रहे इराकी अर्धसैनिक बलों ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ नया मोर्चा खोलते हुए उसके

Iraqi forces began the campaign to free Al Farr- India TV Hindi
Iraqi forces began the campaign to free Al Farr

अल कायरा: जिहादियों के कब्जे वाले मोसुल पर फिर से कब्जा प्राप्त करने के लिए दो सप्ताह से युद्ध कर रहे इराकी अर्धसैनिक बलों ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ नया मोर्चा खोलते हुए उसके कब्जे वाले तल अफार पर फिर से नियंत्रण के लिए आज एक अभियान शुरू किया।

इरान समर्थित शिया मिलिशिया के वर्चस्व वाले फार्सेज फ्रॉम द हशद अल-शाबी मोसुल अभियान के शुरू होने के बाद से हाशिए पर रहा है। पश्चिम से मोसुल के लिए बढ़ने पर तल अफार स्थित है और एकमात्र यही इलाका था, जहां उत्तर, पूर्व और दक्षिण से आगे बढ़ने वाली सेना पहुंच नहीं पायी थी।

हशद के प्रवक्ता अहमद अल-अस्सादी ने एएफपी को बताया, इस अभियान का लक्ष्य मोसुल और राका की आपूर्ति बाधित करना है। साथ ही इसका लक्ष्य मोसुल पर घेराबेंदी को मजबूत करना और तल अफार को स्वतंत्र कराना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश